फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   टैक्स वसूलने गई निगम की टीम से उलझे

टैक्स वसूलने गई निगम की टीम से उलझे

Sat, 30 Mar 2019 12:27 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Sat, 30 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
टैक्स वसूलने गई निगम की टीम से उलझे
कर - फोटो : pexels.com
गोरखपुर। गोलघर में बकाया टैक्स वसूलने गई नगर निगम की टीम के साथ होटल प्रेसीडेंट से जुड़े लोगों ने दुर्व्यवहार किया। टीम को जबरदस्ती वहां से निकालने की कोशिश की गई। उसके बाद टीम के सदस्य होटल पर बकाया टैक्स का नोटिस चस्पा कर चले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को कर अधीक्षक गणेश प्रसाद के नेतृत्व में टीम होटल पर बकाया टैक्स वसूलने के लिए पहुंची। होटल पर कुल 8.5 लाख रुपये का टैक्स बकाया है। साथ ही होटल परिसर का नए सिरे से निर्धारण होना था, लेकिन होटल के कर्मचारियों ने होटल मालिक के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी। साथ ही निगम की टीम को वहां से जाने के लिए कहना शुरू कर दिया। काफी देर तक नगर निगम की टीम और होटल के कर्मचारियों के बीच बहस होती रही। उसके बाद कर अधीक्षक गणेश प्रसाद के निर्देश पर निगम की टीम ने 29.26 लाख रुपये का नए सिरे से टैक्स निर्धारित किया। कर अधीक्षक गणेश प्रसाद ने बताया कि होटल प्रेसीडेंट के दोनों भवन पर क्रमश: 9.72 लाख और 19.54 लाख रुपये टैक्स निर्धारित करते हुए नोटिस को चस्पा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed