फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बहन और प्रेमी निकले कातिल

बहन और प्रेमी निकले कातिल

Tue, 05 Feb 2019 12:42 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Tue, 05 Feb 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
बहन और प्रेमी निकले कातिल
गोरखपुर। बेलघाट के बनकट गांव में छात्र की हत्या उसकी नाबालिग बहन ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। भाई द्वारा प्रेम संबंध का विरोध करने पर उसने हत्या की साजिश रची। सो रहे भाई का उसने दुपट्टे से गला कस दिया। फिर प्रेमी की मदद से खेत में ले जाकर उसका गला ब्लेड से काट दिया। लड़की और उसका प्रेमी गिरफ्तार कर लिए गए।
विज्ञापन


एसपी साउथ विपुल कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस लाइंस में मीडिया को बताया कि बसही निवासी छात्र का शव शुक्रवार को आलू के खेत में मिला था। छात्र की बहन ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने छानबीन शुरू की तो पता लगा कि बहन की बातचीत किसी युवक से होती थी। बृहस्पतिवार को छात्र ने इसके लिए उसकी पिटाई भी की थी। इसके बाद ही उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। उनकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल दुपट्टा, दो ब्लेड और चाकू बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

चार साल से प्रेमी के संपर्क में थी

छात्र के पिता मध्यप्रदेश में कोयले की खदान में मजदूर हैं। मां का निधन हो चुका है। गांव में छात्र , बुजुर्ग बाबा और बहन के साथ रहता था। बहन का संबंध बरपरवा बाबू गांव निवासी धर्मेंद्र से हो गया। घर में अकेली होने पर वह मिलने भी आता था। प्रेमी उसकी बड़ी बहन का देवर है। छात्र ने उसे कई बार घर पर भी पकड़ा पर रिश्तेदारी की वजह से चुप रह जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल जाने से बच गए नामजद आरोपी

हत्या के बाद बहन ने गांव में एक युवती से भाई का प्रेम संबंध होने की जानकारी देते हुए पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जांच में कहानी ही कुछ और निकली। एसपी ने बताया कि अब मामले से इनके नाम हटाकर असल मुल्जिमों के नाम शामिल कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed