{"_id":"5c350195bdec2256a22387fa","slug":"181546977685-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 अज्ञात छात्रों पर डकैती-हत्या की कोशिश का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
80 अज्ञात छात्रों पर डकैती-हत्या की कोशिश का केस
Wed, 09 Jan 2019 01:31 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 09 Jan 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
80 विद्यार्थियों पर केस दर्ज किया गया है।
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित न्यू मिर्च मसाला और राज रेस्त्रां में तोड़फोड़ और कर्मचारी से मारपीट कर आंख फोड़ने के मामले में पुलिस ने 60 से 80 अज्ञात पर डकैती, हत्या की कोशिश, मारपीट, तोड़फोड़, उत्पात मचाने और 7सीएलए की धाराओं में केस दर्ज किया है। तीन छात्रों को मंगलवार को पुलिस ने शांतिभंग में चालान किया। उधर, मैनेजर आकाश को डॉक्टरों ने आंख के ऑपरेशन के लिए उसे लखनऊ रेफर कर दिया है।
न्यू मिर्च मसाला रेस्त्रां में खाने के भुगतान को लेकर सोमवार की रात छात्रों ने जमकर उत्पात मचाया था। पुलिस न्यू मिर्च मसाला और राज रेस्त्रां के संचालक की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया है। उधर, बवाल के बाद छह छात्रों को हिरासत में लिया गया था। निर्दोष पाए जाने पर तीन को छोड़ दिया गया, वहीं नीरज यादव, आनंद पटेल और विश्वजीत का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।

रात में थाना घेरा, सीओ से भी मिले
पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए छात्रों के गुट ने सोमवार की रात एक बजे के करीब कैंट थाने का घेराव किया। पुलिस के निष्पक्ष जांच के आश्वासन पर छात्र लौटे थे। वहीं मंगलवार की दोपहर तीन बजे के करीब छात्रों के एक गुट ने सीओ कैंट प्रभात राय से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन