{"_id":"5bfaf0c4bdec2241c17129e1","slug":"181543172292-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता के भाई के चार हत्यारोपी जेल भेजे गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा नेता के भाई के चार हत्यारोपी जेल भेजे गए
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। मोहद्दीपुर की श्रीरामपुरम कॉलोनी निवासी भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री बंधु उपेंद्र नाथ सिंह के छोटे भाई और जिला उद्यान प्रभारी सत्येंद्र सिंह की हत्या के चारों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम में भी गला दबाने से मौत की पुष्टि हुई है। उधर, रविवार को भी मोहल्ले में एहतियातन फोर्स तैनात रही। आसपास के लोगों में घटना को लेकर गुस्सा है।
सत्येंद्र उर्फ संजय सिंह शनिवार की सुबह पत्नी संगीता के साथ बड़े भाई बंधु सिंह के घर गए थे। पत्नी अंदर चली गई और सत्येंद्र स्कूटी खड़ी करने लगे। इसी दौरान पड़ोसी जायसवाल परिवार से उनका विवाद हो गया। पड़ोसियों ने उनका गला दबा दिया जिससे उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को शनिवार को ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि एक अन्य को रविवार को पकड़ा गया। जिन आरोपियों को जेल भेजा गया है उनमें उमेश चंद्र जायसवाल, अभिजीत जायसवाल, शशांक जायसवाल, उनकी पत्नी संध्या जायसवाल शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने भी बंधाया ढांढस
बंधु उपेंद्र नाथ सिंह के मोबाइल पर फोन कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। यह जानकारी उनके मकान मालिक के लड़के व पूर्व छात्रसंघ महामंत्री नीरज शादी ने दी।
विज्ञापन