{"_id":"5b0b0cd24f1c1bb16e8b4daf","slug":"181527450834-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी ने जहर खाया, हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी ने जहर खाया, हालत गंभीर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 28 May 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गुलरिहा इलाके में किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घरवालों का आरोप है कि रेप का केस दर्ज होने के बाद भी आरोपियाें पर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है, इसी वजह से किशोरी क्षुब्ध थी।
गुलरिहा क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीया किशोरी को गांव के ही दो युवक 13 मई को अगवा कर लिए थे। आरोप है कि एक सप्ताह तक किशोरी के साथ रेप के बाद 20 मई को घर लाकर छोड़ दिए थे। घर आने के बाद किशोरी ने एसएसपी से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दिया था। 24 मई को गुलरिहा पुलिस ने बाबूराम और गिरजेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। पीड़िता ने रविवार की सुबह जहरीला पदार्थ खा लिया। मेडिकल कॉलेज में किशोरी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं एसओ का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।