फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   युवक-युवती के शव मिले

युवक-युवती के शव मिले

Wed, 10 Apr 2019 12:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
युवक-युवती के शव मिले
फोटो
विज्ञापन

सहजनवां में रेलवे ट्रैक पर मिली युवक-युवती की लाश
खजनी का ही रहने वाला था युवक, युवती की पहचान नहीं
घरवालों ने खुदकुशी की आशंका जताई, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
सहजनवां (गोरखपुर)। सहजनवां के गाहासाड़ के पास राप्ती नदी पर बने रेलवे पुल ट्रैक पर मंगलवार की सुबह युवक-युवती के क्षत-विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की पहचान खजनी के छताई धुवाहा गांव निवासी विशाल (19) के रूप में हुई है। युवती की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के मुताबिक दोनों हमउम्र लग रहे हैं। ऐसा लग रहा कि प्रेमी युगल थे। फिलहाल, मामले की जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।
ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह ट्रैक पर एक साथ युवक-युवती के शव देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन की तो युवक की पहचान हो गई। पता चला कि खजनी के छताई धुवाहा गांव निवासी विशाल की गाहासाड़ में रिश्तेदारी थी। रिश्तेदार चंद्रशेखर निषाद ने विशाल की पहचान की, फिर उसके घरवालों को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि विशाल ने इसी साल गणेश इंटर कॉलेजख् कटघर में इंटर की परीक्षा दी थी। सोमवार को शाम चार बजे वह घर से हंसते हुए निकला था लेकिन रात में नहीं लौटा। घर वालों ने खोजबीन की कोशिश की लेकिन पता नहीं लगा। इसी बीच मंगलवार की सुबह रिश्तेदारों ने विशाल की मौत की सूचना दी। युवती कौन है, इसकी जानकारी विशाल के परिजन नहीं दे सके। उनका कहना था कि विशाल से किसी युवती के जान-पहचान की जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन


चार महीने पहले सऊदी अरब गए पिता
विशाल के पिता रामसरन खेती-किसानी करते थे लेकिन चार महीने पहले ही सऊदी अरब चले गए। अब बेटे की मौत हो गई। इसकी सूचना परिजनों ने मोबाइल फोन से रामसरन को दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजन मान रहे खुदकुशी
विशाल के परिजन मामले को खुदकुशी मान रहे हैं। सीओ कैंपियरगंज का कहना है कि परिजनों की तरफ से खुदकुशी की तहरीर देने की बात कही गई है। जैसे ही तहरीर मिलेगी, वैसे ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।


कोट
युवक-युवती के शव रेलवे ट्रैक पर मिले हैं। युवती की पहचान अभी नहीं हो पाई है। देखने से लग रहा है कि दोनों प्रेमी युगल थे। दोनों के शव भी पास-पास ही थे। युवती की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। दोनों ने खुदकुशी की या फिर हादसा है, इसकी भी जांच चल रही है।
रोहन प्रमोद बोत्रे, सीओ कैंपियरगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed