{"_id":"5bf1918abdec22699072d370","slug":"171542558090-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहजनवां में युवक की सिर कूंचकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहजनवां में युवक की सिर कूंचकर हत्या
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Updated Sun, 18 Nov 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहजनवां (गोरखपुर)। मोबाइल के लिए हुए विवाद में देवापार डुगडुइया गांव के पास सचिन (18) की ईंट से प्रहार कर हत्या कर दी गई। रविवार की सुबह गांव के पास शव मिनने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सीओ रोहन प्रमोद बोत्रे फोर्स के साथ मौका मुआयना किया। पुलिस ने भाई की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देवापार निवासी जोगी प्रसाद का पुत्र सचिन मजदूरी कर जीवन यापन करता था। भाई राहुल के मुताबिक शनिवार की दोपहर तीन बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। इसके बाद वह घर से निकल गया। देर रात तक घर न लौटने पर उसकी तलाश की गई मगर कुछ पता नहीं चला। मोबाइल भी स्विच ऑफ था।
इस बीच दूसरे दिन रविवार की तड़के गांव के पास उसका शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस और घर वाले मौके पर पहुंच गए। सचिन के सिर पर ईंट से प्रहार किया गया था। शव के आसपास खून फैला था। पास में ही खून से लथपथ ईंट भी पुलिस को मिली। पुलिस ने भाई राहुल की तहरीर पर सुनील और जयहिंद के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।