फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   देवरिया- गोरखपुर से-3

गोरखपुर से गिरिजा की बेटी कनकलता सहित चार गिरफ्तार

Wed, 08 Aug 2018 01:43 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 08 Aug 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
देवरिया- गोरखपुर से-3
देवरिया कांड में गिरफ्तार किए गए आरोपी
गोरखपुर। देवरिया के नारी संरक्षण गृह में देह व्यापार कराने के आरोप में पकड़ी गई संचालिका गिरिजा त्रिपाठी की बेटी और जिला प्रोबेशन अधिकारी दफ्तर में तैनात संविदा कर्मचारी कनकलता त्रिपाठी और तीन अन्य को मंगलवार को गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी पुष्टि जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने की है। जिलाधिकारी का कहना है कि गिरफ्तार किए गए चारो लोगों को देवरिया पुलिस के सुपुर्द किया जाएगा।
विज्ञापन


देवरिया की संस्था का वृद्धाश्रम खोराबार के रानीडीहा क्षेत्र में चलता था। इस तथ्य के सामने आने के बाद मंगलवार को सुबह पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम वृद्धाश्रम पहुंच गईं। छानबीन के दौरान ही वृद्धाश्रम से एक युवती मिली, जिसे अवैध तरीके से रखा गया था। इसकी जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी और एसएसपी शलभ माथुर भी वृद्धाश्रम पहुंचे। विस्तृत जांच-पड़ताल और दस्तावेज खंगालने के बाद अफसरों ने मामले में देवरिया से गिरफ्तार गिरिजा त्रिपाठी की बेटी कनकलता त्रिपाठी, वृद्धाश्रम के कर्मचारी अंकित मिश्रा, सफाई कर्मी लालमती, रसोइया माला श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


इसकी रिपोर्ट देवरिया पुलिस को उपलब्ध करा दी गई है। गिरफ्तार आरोपियों से अब देवरिया पुलिस ही आगे की पूछताछ करेगी। अफसरों का कहना है कि वृद्धाश्रम का संचालन अवैध तरीके से किया जा रहा था। इसका रजिस्ट्रेशन नहीं था, फिर भी बुजुर्ग महिलाओं को रखा गया था। अब वृद्धाश्रम और इसके संचालन से जुड़ी कनकलता त्रिपाठी के संबंधों को खंगाला जा रहा है। वृद्धाश्रम के अवैध संचालन में किसी सरकारी कर्मचारी या फिर अधिकारी की भूमिका है या नहीं, इसकी छानबीन भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे तल पर युवती को छिपाया

एडीएम प्रशासन प्रभुनाथ और एसपी सिटी विनय कुमार सिंह ने सोमवार की रात वृद्धाश्रम की जांच-पड़ताल की थी। इस दौरान रजिस्टर में एक युवती का नाम दर्ज था लेकिन वह मौजूद नहीं थी। इसकी रिपोर्ट आला अफसरों को दी गई। शक के आधार पर मंगलवार को छापेमारी की गई, तब वृद्धाश्रम प्रशासन की साजिश का पर्दाफाश हो सका। पता चला कि अफसरों के पहुंचने से पहले युवती को दूसरे तल पर छिपा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed