{"_id":"5b48fa8e4f1c1b52748b4798","slug":"171531509390-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढे में भरे पानी में डूबने से चार किशोर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गड्ढे में भरे पानी में डूबने से चार किशोर की मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
घटना की जानकारी पर किशोरों के घरवालों में चीख पुकार मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखनाथ इलाके के रामपुर नयागांव बंधे के पास खोदे गए गड्ढे में नहाने के दौरान चार किशोर डूब गए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उनको बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना से किशोरों के घरों में चीख-पुकार मच गई। मिट्टी निकालने के लिए खनन माफिया की ओर से गड्ढे को खोदवाया गया है।
गोरखनाथ थाना क्षेत्र के रसूलपुर निवासी स्वर्गीय अकरम का 15 साल का बेटा रहमत अली उर्फ निहाल, स्वर्गीय बजीउल्लाह का 13 साल का बेटा आमिन, फैजुल्ला का 14 साल का बेटा उज्जैर, मुस्तकीन का 14 साल का बेटा पिंकू मोहल्ले के ही रमजान, फैजान, अरसद, राहिल और साहिल के साथ नयागांव स्थित बंधे के पास पहुंचे। वे वहां अवैध तरीके से मिट्टी खनन से जगह-जगह बने गड्ढों में भरे पानी में नहाने गए थे। पुलिस के मुताबिक पिंकू, निहाल, उज्जैर और आमिन नहा रहे थे। अन्य साथी किनारे बैठे थे। पिंकू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे बचाने के लिए एक के बाद एक कर तीनों उस ओर बढ़े। फिर चारों किशोर डूब गए। बाहर मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया। आसपास कोई दिख नहीं रहा था। वे बंधे की तरफ भागे। वहां मौजूद लोगों के जरिए पुलिस को सूचना दी गई।

थानेदार सिपाहियों के साथ पानी में उतरे
किशोरों के डूबने की सूचना पर उन्हें समय से कोई बचाने नहीं पहुंचा था। उसी बीच थानेदार और सिपाही पहुंच गए और खुद ही पानी में कूद पड़े। एक-एक कर चारों किशोरों को बाहर निकाला। दो की सांस चलने की भी बात कही गई। पुलिसकर्मी गाड़ी में लेकर उन्हें अस्पताल पहुंचे, लेकिन उन किशोरों की भी जान नहीं बचाई जा सकी।
विज्ञापन