{"_id":"5af1ef7d4f1c1b330a8b8f5c","slug":"171525804925-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आकर बालिका की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आकर बालिका की मौत
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 09 May 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खजनी के छताई गांव में सोमवार देर शाम घर के बाहर घूम रही अंशु (11) को ट्रैक्टर ने रौंद दिया। हादसे में घायल अंशु की मेडिकल कॉलेज ले जाते समय मौत हो गई। उधर, हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। मंगलवार सुबह परिवार वाले बिना सूचना ही शव को अंत्येष्टि के लिए लेकर जा रहे थे कि पुलिस ने रास्ते में पकड़ लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छताई गांव के देवशरण यादव की बेटी अंशु सोमवार शाम घर के बाहर घूम रही थी। इसी दौरान उधर से गुजर रहे ट्रैक्टर ने उसे चपेट में ले लिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिवार वाले उसे खजनी पीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से फिर मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौत के बाद परिवार वाले पोस्टमार्टम के डर से हादसे की सूचना पुलिस को दिए बिना ही शव घर लेकर चले गए।
मंगलवार सुबह शव लेकर वे अंतिम संस्कार करने जा रहे थे कि इसी बीच किसी ने पुलिस को संदिग्ध मौत की सूचना दे दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच में पता चला कि उसकी मौत हादसे में हुई है।