फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हॉस्टल बवाल

बिजली गुल होने पर छात्रों का हंगामा, सड़क जाम कर किया पथराव

Thu, 28 Dec 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 28 Dec 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
हॉस्टल बवाल
बिजली गुल होने पर छात्रों ने सड़क जाम कर दिया। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर यूनिवर्सिटी हॉस्टल के पास 24 घंटे पहले लगा ट्रांसफार्मर बुधवार की देर शाम फुंक गया। इससे भड़के छात्र हॉस्टल के सामने मेन रोड पर धरने पर बैठ गए। नाराज छात्रों को समझाने की कोशिश की जा रही थी, इसी बीच उन्होंने चीफ प्रॉक्टर प्रो. गोपाल प्रसाद के घर पर धावा बोल दिया। छात्रों ने प्रॉक्टर के घर पर पथराव किया, फायरिंग की और सिक्योरिटी गार्ड की बाइक तोड़ दी। बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बल प्रयोग कर छात्रों को खदेड़ा।
विज्ञापन


ओवरलोड की वजह से यूनिवर्सिटी हॉस्टल का ट्रांसफार्मर जल गया था, जिसे मंगलवार को बदला गया। ट्रांसफार्मर बुधवार को दोबारा जल गया। इससे भड़के छात्र सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने लगे। कुछ देर में ही यूनिवर्सिटी चौक-मोहद्दीपुर रोड पर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। इसी बीच चीफ प्रॉक्टर की सूचना पर एसपी सिटी विनय सिंह, इंस्पेक्टर कैंप मनोज पाठक फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग के अफसरों से वार्ता कर जल्द ट्रांसफार्मर बदलवाने का आश्वासन दिए। कुछ छात्र मान भी गए और वापस हॉस्टल में जाने लगे। तभी पीछे से उत्पाती छात्रों का एक हुजूम हीरापुरी कॉलोनी स्थित चीफ प्रॉक्टर के घर पर पहुंच गया और ईंट पत्थर चलाने लगा। पुलिस के पहुंचने पर छात्र भागने लगे। आरोप है कि भागने के दौरान छात्रों ने फायरिंग भी की। हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इंकार किया है। कैंट इंस्पेक्टर मनोज पाठक ने बताया कि छात्रों को समझा बुझाकर लौैटा दिया गया। फायरिंग नहीं हुई है।
विज्ञापन


आसपास के शिक्षक भी दहशत में
छात्रों के उत्पात की वजह से हीरापुरी कॉलोनी में रहने वाले शिक्षक और उनके परिवार के लोग दहशत में आ गए। चीफ प्रॉक्टर के घरवाले तो पड़ोसी के घर में चले गए। सुरक्षा के लिहाज से कॉलोनी में देर रात तक पुलिस फोर्स तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉस्टल में चेकिंग की
पुलिस ने देर रात हॉस्टल में चेकिंग कर कुछ उत्पाती छात्रों को हिरासत में ले लिया। पुलिस के हॉस्टल में पहुंचने की वजह से छात्र भी दहशत में आ गए, लेकिन पुलिस ने चिन्हित छात्रों के कमरों में ही दबिश दी। हालांकि पुलिस छात्रों को हिरासत में लिए जाने से इंकार किया।


ट्रांसफार्मर जलने से नाराज छात्र प्रदर्शन कर रहे थे, बिजली विभाग से स्टैंड बाई में ट्रांसफार्मर मंगा कर उसे बदला गया है। कुछ छात्रों ने मेरे घर पर पथराव और फायरिंग भी की है।
-प्रो. गोपाल प्रसाद, चीफ प्रॉक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed