{"_id":"5a0484074f1c1bd0408b59d2","slug":"171510245383-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गहने और नकदी उड़ाए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गहने और नकदी उड़ाए
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2017 02:16 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल के सिहोरवां बाजार में दो जालसाजों ने झाड़-फूंक कर घर में समृद्धि लाने का झांसा देकर सास-बहू के गहने ठग कर फरार हो गए। साथ ही दोनों से आठ हजार रुपये नकदी भी ले गए। ठगी की जानकारी होने पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डोहरिया प्रतिनिधि के मुताबिक सिहोरवां गांव में राम अवतार तिवारी के बेटे की पिछले महीने मौत हो गई थी। बृहस्पतिवार को राम अवतार के घर पर दो लोग बाइक से आए और उनके भतीजे विक्रम का दोस्त बताया। विक्रम उस समय घर पर नहीं थे। इस दौरान दोनों ने विक्रम की पत्नी नीलम और सास चंद्रावती से पानी मांगा और इंतजार करने लगे। इसी बीच दोनों ने बातचीत के दौरान घर में परेशानी की बात कही। बोले कि अभी और परेशानी आएगी। यह सुनते ही नीलम, सास चंद्रावती डर गईं और उपाय पूछने लगी। इस पर दोनों ने घर में रखे जेवर व नकदी लाने को कहा। जेवर आने पर बोले कि आंख बंद कर लें और हाथ पर जेवर रख लें। उनके ऐसा करते ही दोनों ने कोई दवा मुंह पर फेंक दी, जिससे वह बेहोशी की हालत में आ गई। इस पर जालसाज ने जेवर लेकर फरार हो गए। थोड़ी देर बाद होश में आने पर पुलिस को सूचना दी। नीलम और चंद्रावती ने बताया कि जालसाज आठ हजार रुपये भी ले गए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।