फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मारपीट में प्रधानपति समेत चार घायल

मारपीट में प्रधानपति समेत चार घायल

Sun, 22 Oct 2017 08:18 PM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में प्रधानपति समेत चार घायल

विज्ञापन
चौरीचौरा।
बिलारी गांव के मठिया टोला में शनिवार की रात शौचालय के भुगतान को लेकर प्रधान के पति भोला नाथ पासवान व कन्हैया यादव के बीच मारपीट हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों ही पक्ष के लोग एकत्र होने लगे और लाठी डंडा चलने लगा। मारपीट में प्रधान के पति समेत चार लोगों को चोटें आई हैं। घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

बिलारी गांव के कन्हैया यादव ने शौचालय बनवाया है। इसी के भुगतान के लेकर प्रधान शकुंतला देवी को प्रार्थना पत्र दिया था। शनिवार की रात वह भुगतान लेने के लिए प्रधान के घर पर कन्हैया गए थे। इसी दौरान प्रधान के पति भोलानाथ ने शौचालय को सरकारी मानक के विपरीत बताया और भुगतान देने से मना कर दिया। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। बात हाथापाई तक पहुंची तो दोनों ही पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। मारपीट में कन्हैया यादव, अमित यादव के सिर में चोट आईं। वहीं प्रधान के पति भोलानाथ, नीरज पासवान भी घायल हो गए। प्रधान शकुंतला का आरोप है कि कन्हैया मारपीट की नीयत से ही आए थे और सरकारी धन को गलत तरीके से लेना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed