फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   टेरर फंडिंग का शक, हिरासत में युवक

टेरर फंडिंग का शक, हिरासत में युवक

Sat, 16 Mar 2019 12:27 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Sat, 16 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
टेरर फंडिंग का शक, हिरासत में युवक
Terror Funding
गोरखपुर। देश-विदेश में करोड़ों रुपये के लेन-देन के मामले में पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। उस पर टेरर फंडिंग से जुड़े होने का शक है। बिहार के पश्चिमी चंपारण के रहने वाले युवक से पुलिस अधिकारियों के साथ अन्य विभागों के लोगों ने पूछताछ की।
विज्ञापन

अब तक की पड़ताल में पुलिस को पाकिस्तान तक रकम भेजे जाने की जानकारी मिली है। विदेशों में रकम मुंबई से भेजी जाती है, इसकी पुख्ता जानकारी के लिए मुंबई पुलिस को भी जानकारी देकर जांच में मदद मांगी है। पकड़े गए युवक ने पुलिस को बताया कि एटीएम कार्ड से रकम ट्रांसफर करने के एवज में दो प्रतिशत या फिर एक लाख पर पांच हजार रुपये मिल जाते थे।
विज्ञापन


बैंकों की रूटीन चेकिंग के दौरान गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने बैंक रोड पर पीएनबी के एटीएम पर युवक को देखा। शक होने पर पूछताछ की तो वह सही जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने कड़ाई की और हुमायूंपुर स्थित उसके कमरे की तलाशी ली तो वहां से 20 एटीएम कार्ड और मिले। इतनी ही पर्चियां मिलीं, जिन पर दिल्ली के अकाउंट में रकम भेजने का जिक्र था। हर रोज 20-40 हजार रुपये दिल्ली के एक एकाउंट में जमा कराए गए हैं। हर रोज लाखों रुपये जमा कराए जाने की जानकारी मिली है। कोतवाली में उससे सीओ से लेकर एसएसपी तक ने पूछताछ की। पूछताछ में शुक्रवार को बैंक अधिकारियों और आईटी के एक्सपर्ट को भी शामिल किया गया। बाद में आयकर अधिकारी भी बुलाए गए। अब शनिवार को बैंक खुलने का इंतजार किया जा रहा है। बैंक के लेन-देन के डेटा सहित अन्य जानकारी हासिल करने के बाद पुलिस ठोस नतीजे पर पहुंचेगी। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने बताया कि हर बिंदु पर जांच की जा रही है। शनिवार तक काफी कुछ साफ हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed