फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्प्रे से बेहोश कर शिक्षक के घर से नकदी और जेवरात उड़ा दिए

स्प्रे से बेहोश कर शिक्षक के घर से नकदी और जेवरात उड़ा दिए

Wed, 12 Dec 2018 11:35 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 12 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
स्प्रे से बेहोश कर शिक्षक के घर से नकदी और जेवरात उड़ा दिए
demo
गोरखपुर। शाहपुर की आवास विकास कॉलोनी में मंगलवार की रात शिक्षक अनिल कुमार प्रजापति के घर में घुसे चोरों ने परिवार के लोगों को स्प्रे से बेहोश कर नकदी और जेवरात उड़ा दिए। सुबह शिक्षक की पत्नी की नींद खुली तो उन्होंने पानी छिड़ककर लोगों को जगाया। एक बच्ची पूनम की तबीयत अब भी खराब है। चोर 70 हजार नकद, दो लाख के जेवरात और अन्य सामान उठा ले गए।
विज्ञापन


आवास विकास कॉलोनी निवासी अनिल कुमार प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक हैं। उनके घर के सामने एक कार खड़ी रहती है। रात में बदमाश उसपर चढ़कर घर में घुस गए। उन्होंने शिक्षक और उनकी बहन पूनम को स्प्रे से बेहोश कर दिया। पत्नी मीनाक्षी और बेटे अभय पर स्प्रे का असर कम हुआ। बुधवार की भोर में जब मीनाक्षी की आंख खुली तो सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने पति को जगाने की कोशिश की तो उनकी आंख नहीं खुली। चेहरे पर पानी डालने पर उन्हें होश आया। शाहपुर की सरस्वतीपुरम कॉलोनी में भी नौ दिसंबर को रेलवे कोऑपरेटिव बैंक के कर्मचारी इंद्रमोहन राव के घरवालों को स्प्रे से मूर्छित कर चोर सामान ले भागे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed