फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   1.60 lakh loot

बाइक पंक्चर कर डिकी से निकाले 1.60 लाख

Fri, 30 Nov 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
1.60 lakh loot
मौके पर पुलिस और पीड़ित। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना। महराजगंज के दवा विक्रेता की बाइक पंक्चर कर डिकी में रखे 1.60 लाख रुपये लेकर भाग रहे एक बदमाश को रवींद्रनगर चौकी के पास होमगार्ड की सक्रियता से पुलिस कर्मियों ने घेर कर पकड़ लिया। जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश के पास से डिकी से निकाली रकम, सूजा और उसकी बाइक भी बरामद हुई। घटना के बाद रवींद्रनगर पुलिस चौकी पर काफी भीड़ जुट गई और गहमागहमी का माहौल कायम हो गया। बाद में सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने पकड़े गए बदमाश को हिरासत में लिया और कोतवाली लेकर चले गए।
विज्ञापन


महराजगंज जिले के घुघली थाना क्षेत्र के चौमुरवा निवासी सुदामा यादव की कप्तानगंज में दवा की दुकान है। शुक्रवार को वह पडरौना आए थे। एक्सिस बैंक से 1.60 लाख रुपये निकालकर बाइक की डिकी में रख लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले से ही बाइक सवार दो बदमाश उनके पीछे लग गए थे। बदमाशों ने उनकी बाइक के पहिए में सूजा घोंप कर पंक्चर कर दिया था। बाइक पंक्चर देख वह परेशान हो गए। पंक्चर बनवाने एक दुकान पर रुके। बाइक खड़ी कर दुकानदार को पंक्चर बनाने के लिए कह कर दूसरी दुकान से कुछ खरीदारी करने लगे।

उसी दौरान बदमाश उनकी की डिकी तोड़ कर उसमें रखे 1.60 लाख रुपये निकाल कर रवींद्रनगर चौकी की ओर भागने लगे। पीड़ित ने टूटी डिकी और बदमाशों को भागते देख कर पुलिस को सूचना दे दी। कोतवाल ने जरिए सेट सूचना प्रसारित कर रवींद्रनगर पुलिस चौकी को सतर्क कर दिया।

चौकी के पास मुस्तैद ट्रैफिक होमगार्ड धर्मेंद्र यादव की सक्रियता से चौकी के सिपाही मदन प्रसाद और अन्य सिपाही ने बाइक सवार एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि दूसरा बदमाश भागने में सफल हो गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई और उसी दौरान पीड़ित सुदामा यादव भी मौके पर पहुंच गए। पीड़ित ने बदमाश की पहचान कर ली।


कोतवाल विजयराज सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के पास से डिकी से निकाली रकम 1.60 लाख, सूूजा और बदमाश की बाइक बरामद हुई है। अभी बदमाश पूछताछ में पुलिस को सही तथ्य की जानकारी नहीं दे रहा है, लेकिन खुद को पश्चिम बंगाल और भागे साथी को बिहार का निवासी होना बता रहा है। पूछताछ के बाद सही तथ्य सामने आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed