फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एमआर को गोली मारकर लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार

एमआर को गोली मारकर लूट करने वाला बदमाश गिरफ्तार

Tue, 20 Nov 2018 01:55 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Tue, 20 Nov 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
एमआर को गोली मारकर लूट करने वाला बदमाश  गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। मोहद्दीपुर में एमआर को गोली मारकर रकम लूटने वाले बदमाश को कैंट पुलिस ने सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। बांसगांव के रहने वाले बदमाश के पास से वारदात में इस्तेमाल बाइक और लूटी गई रकम, एटीएम कार्ड और कागजात पुलिस ने बरामद कर लिया। वारदात में शामिल दूसरे बदमाश को पुलिस तलाश रही है। देवरिया, सलेमपुर के इटवा चंदौली के रहने वाले सेवानिवृत्त रेलकर्मी वेद प्रकाश शुक्ल रानीडीहा में किराए पर कमरे लेकर परिवार के साथ रहते हैं। उनके बेटे अभिषेक शुक्ल एमआर हैं।
विज्ञापन


शनिवार की रात में 11 बजे अभिषेक घर से लखनऊ जाने के लिए निकले थे। सूबाबाजार की तरफ से आ रहे बाइक सवार दो युवकों से लिफ्ट लेकर वह रेलवे स्टेशन आ रहे थे। मोहद्दीपुर में युवक बाइक लेकर हाइडिल कॉलोनी में घुस गए। सुनसान स्थान पर बाइक रोककर दोनों अभिषेक को गोली मारकर पर्स लूट लिया और फरार हो गए। पर्स में 2200 रुपये, एटीएम कार्ड और कागजात थे। मेडिकल कॉलेज में भर्ती एमआर ने पुलिस को बदमाशों के बाइक का नंबर बताया। उस आधार पर केस दर्ज कर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। सोमवार शाम कैंट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बाइक सवार बदमाश को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान बांसगांव के वार्ड नंबर 11 निवासी शिवम विश्वकर्मा के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि बेलीपार के मलांव निवासी मृत्युंजय शुक्ल के साथ उसने वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


पकड़े गए बदमाश के कब्जे से मिली बाइक लूट की है। बाइक देवरिया के लोहरा बभनौली निवासी हारून की है। पुलिस के मुताबिक चार नवंबर को पिवकोल ढाला के पास बदमाशों ने बाइक, 600 रुपये और मोबाइल फोन को लूटा था। उसके अलावा 18 सितंबर को सलेमपुर में एसबीआई के सामने हुई 1.10 लाख रुपये की लूट में ये बदमाश शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed