फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   11 बदमाश गिरफ्तार, लूट और चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश

11 बदमाश गिरफ्तार, लूट और चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश

Sun, 16 Sep 2018 11:36 PM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Sun, 16 Sep 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
11 बदमाश गिरफ्तार, लूट और चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश
गोरखपुर। एसएसपी शलभ माथुर के आदेश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस ने जिले में 11 बदमाशों को पकड़ा। बड़हलगंज में लूट के मामले में दो, सहजनवां में चोरी के आरोप में पांच और शाहपुर इलाके में तीन को गिरफ्तार कर पुलिस ने कई घटनाओं का पर्दाफाश किया। पकड़े गए बदमाशों के पास से लूटी गई रकम और चोरी का सामान बरामद हुआ है।
विज्ञापन

मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर सदानंद समेत दो पकड़े गए

बड़हलगंज। पुलिस ने मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर सदानंद समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर बंधन बैंक कर्मचारी के साथ हुई लूट का पर्दाफाश किया। सीओ ने बताया कि मरकरी गांव के पास बंधन बैंक कर्मचारी के साथ बदमाशों ने असलहा सटाकर करीब 32 हजार रुपये लूटे थे। पुलिस ने चौरीचौरा के भोपा बाजार निवासी विजय मोदनवाल की तहरीर पर केस दर्ज किया था। मुखबिर से इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह को सूचना मिली की दो बाइक पर सवार पांच बदमाश आ रहे हैं। पुलिस ने टेडिया गांव के पास घेराबंदी की तो एक बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीन चकमा देकर फरार हो गए। पकड़े गए बदमाशों की पहचान सदानंद और दुर्गेश यादव के रूप में हुई। सदानंद थाने का हिस्ट्रीशीटर है। फरार आरोपियों की पहचान जितेंद्र चौहान, पंकज कुमार राय और जयहिंद के रूप में हुई है। उनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन

तीन युवक गिरफ्तार, तीन घटनाओं का पर्दाफाश

गोरखपुर। शाहपुर पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर चोरी की तीन घटनाओं का पर्दाफाश किया। तलाशी में उनके पास से 14 हजार नकदी, एक एलईडी टीवी, दो लैपटॉप और तीन मोबाइल फोन आदि बरामद किए। सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने बताया कि तीनों को रविवार की दोपहर में नंदानगर क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार किया गया। शाहपुर इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शुक्ला ने मुखबिर की सूचना पर नंदानगर क्रॉसिंग के पास से तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पूछताछ में उनकी पहचान शाहपुर के नंदानगर, नयागांव निवासी अखिलेश पासवान, राहुल और जीतपुर दरगहिया निवासी दीपक के रूप में हुई। चोरी की घटना में ये दो साल पहले भी जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच युवक गिरफ्तार, चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश

गोरखपुर। सहजनवां पुलिस ने शनिवार की शाम को कालेसर में देसी शराब की दुकान के पास से पांच युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया। सहजनवां थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि हाल में पिपरौली-बोक्टा रोड पर किराने की दुकान और सीएचसी सहजनवां के स्टाफ नर्स का मोबाइल फोन चोरी करने वाले युवक कालेसर में खड़े हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। उनसे कड़ाई से पूछताछ करने पर उनकी निशानदेही पर स्टाफ नर्स का चोरी मोबाइल फोन और किराने की दुकान से चोरी का सामान पुलिस ने बरामद कर लिया। पकड़े गए चोरों की पहचान सहजनवां क्षेत्र के जुड़ियान निवासी विट्टू चौहान, अरविंद निषाद, पवन निषाद, पाली निवासी दीपू वर्मा, वार्ड नंबर चार केशोपुर निवासी सूरज कुमार के रूप में हुई।

पांच हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

गोला बाजार। पेट्रोल पंप से हुई लूट के मामले में 2016 से फरार इनामी बदमाश हाशिम उर्फ टिल्लू को पुलिस ने रविवार को छितौना गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा, लूट के दो हजार रुपये और कारतूस बरामद कर लिया है। इसमें शामिल दो लुटेरों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। सीओ गोला सतीश चंद्र शुक्ल ने थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि अगस्त 2016 मे बारानगर पेट्रोल पंप से 32 हजार रुपये की लूट की गई थी। इसमें शामिल बदमाश आजगगढ़ जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के मीरपुरवा गांव का हाशिम भी शामिल था। गिरफ्तारी के लिए इंस्पेक्टर नासिर हुसैन के नेतृत्व में टीम बनाई गई थी। मुखबिर की सूचना पर रविवार की दोपहर बाद उसे छितौना गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी ने पांच हजार रुपये का इनाम फरार हाशिम पर घोषित किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed