{"_id":"5a03625a4f1c1b0d698ba47f","slug":"161510171226-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर के ट्रांसपोर्ट कर्मचारी से 1.56 लाख की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कानपुर के ट्रांसपोर्ट कर्मचारी से 1.56 लाख की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 09 Nov 2017 01:37 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित तेज नारायण।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली थाना क्षेत्र में बुधवार की रात पुलिस बनकर आए चार बदमाश कानपुर के ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी से 1.56 लाख रुपये उड़ा ले गए। अभी कुछ दिनों पहले ही इसी तरह की वारदात कोलकाता के व्यापारियाें के साथ हुई थी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कानपुर की ट्रांसपोर्ट कंपनी के कर्मचारी बिहार के मधुबनी निवासी तेज नारायण यादव बुधवार को गोरखपुर बकाए रकम की वसूली को आए थे। साहबगंज मंडी में दो व्यापारियों से 1.96 लाख रुपये वसूलने के बाद रात में आठ बजे वह रेलवे स्टेशन के लिए निकले। पैदल ही वह रेती रोड से जा रहे थे। तभी दो बाइक पर सवार चार लोग आए और खुद को पुलिस बताकर तलाशी लेने लगें। तलाशी के दौरान उन्होंने एक और व्यक्ति को रोक लिया। हालांकि पूछताछ करने के बाद युवकों ने उसे छोड़ दिया।
तेजनारायण का बैग चेक करने के दौरान युवकों ने 100 रुपये के नोटों की एक गड्डी जमीन पर गिरा दी। उसे उठाने के लिए जैसे ही कर्मचारी झुका बदमाश दो हजार के 1.56 लाख रुपये निकाल लिए और फिर बैग वापस कर दिया। बदमाशों के जाने के बाद तेज नारायण ने बैग खोला तो नोट की जगह पर कागज की गड्डी मिली। ठगी की जानकारी होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।