फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जेल गए सेक्स रैकेट चलाने वाले

जेल गए सेक्स रैकेट चलाने वाले

Tue, 17 Oct 2017 12:41 AM IST
Updated Tue, 17 Oct 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
जेल गए सेक्स रैकेट चलाने वाले
sex racket
पादरीबाजार। शाहपुर के मानस विहार कालोनी में सेक्स रैकेट चलाने वाले दंपती, चार जोड़े ग्राहकों को पुलिस ने सोमवार कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सभी के ऊपर देह व्यापार की धाराओं में केस दर्ज है। इंस्पेक्टर ने बताया कि धंधा दस वर्षों से चल रहा था। धंधे से दंपती ने काफी संपत्ति बनाई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


रविवार को सीओ गोरखनाथ समीक्षा यादव की टीम ने शाहपुर के मानस विहार कॉलोनी में शिकायत पर कालोनी के अखिलेश प्रताप सिंह के मकान पर छापा मारा। अलग-अलग कमरों से पुलिस ने आपत्तिजनक हाल में चार जोड़ों को पकड़ा। जांच में आपत्तिजनक सामान और मोबाइल फोन भी बरामद हुए। चार जोड़ों के साथ मकान मालिक, उसकी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी पर अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अखिलेश पहले इंश्योरेंस कंपनी में काम करता था। बाद में वह इस धंधे में जुड़ गया। वह ग्राहकों को कमरा उपलब्ध कराता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed