{"_id":"5973ad0f4f1c1bcf448b45ae","slug":"161500753167-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल ने तड़तड़ाई गोलियां, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेड कांस्टेबल ने तड़तड़ाई गोलियां, चार घायल
Updated Sun, 23 Jul 2017 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
झंगहा क्षेत्र के सुगहा गांव में शनिवार को पट्टीदारों के बीच विवाद में गोलियों की तड़तड़ाहट से सनसनी फैल गई। छेड़खानी को लेकर हुई मारपीट में चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। विवाद के बीच गोलियों की तड़तड़ाहट बस्ती में तैनात हेड कांस्टेबल का लाइसेंसी रायफल से हुई। हेड कांस्टेबल व तीन बेटों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
ब्रह्मपुर प्रतिनिधि के मुताबिक घटना शनिवार की सुबह छह बजे के करीब हुई। सुगहा गांव निवासी रामदरस यादव और जयहिंद पड़ोसी हैं। पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर जयहिंद की तैनाती बस्ती जिले में है। बताते हैं कि शनिवार को रामदरस बेटी के साथ छेड़खानी का आरोप लगाते हुए जयहिंद के परिवार वालों को गाली देने लगे। इसी बात पर दोनों पक्ष के लोग लाठी लेकर आमने-सामने आ गए। जयहिंद और रामदरस परिवार के बीच मारपीट में रामदरस पक्ष की तारा देवी, खुशबू, कुंती देवी, राधिका को चोटें आईं। आरोप है कि इसी बीच जयहिंद घर से लाइसेंसी रायफल लेकर आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। संयोग अच्छा था कि गोली किसी को नहीं लगी।
गांव में फायरिंग की सूचना पर एसपी नार्थ गणेश साहा, सीओ चौरीचौरा रचना फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। घटना के बाद आरोपी हेड कांस्टेबल और उनके परिवार के सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर हेड कांस्टेबल जयहिंद यादव, बेटे योगेंद्र यादव, नागेंद्र यादव, उदय यादव के खिलाफ हत्या की कोशिश, मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। मौके से पुलिस ने तीन खोखे बरामद किए हैं।
विज्ञापन
.........
हेड कांस्टेबल के बेटे और भाई की हो चुकी है हत्या
छह जनवरी 2016 को भी इन दो परिवारों के बीच में मारपीट हुई थी। तब मामूली बात पर विवाद हुआ था और गोली चल गई थी। उस समय हेड कांस्टेबल जयहिंद के भाई बलवंत और बेटे कौशल की हत्या हो गई थी। मामले में केस भी दर्ज हुआ था। तभी से दोनों परिवारों के बीच में रंजिश चल रही है।
......................
अभी तक नहीं पकड़े गए आरोपी
डबल मर्डर के बाद भी आरोपियों को पुलिस नहीं पकड़ पाई। घर की कुर्की भी की गई लेकिन आरोपी पकड़ से अभी दूर ही हैं। शनिवार को फिर दोनों परिवार के लोग आमने-सामने हो गए और गोली चल गई।
...........
कोट
पुरानी रंजिश में फायरिंग की गई है। पुलिस तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
- गणेश साहा, एसपी नार्थ