{"_id":"5d07e6c78ebc3e0e217fe06d","slug":"156079890713-gorakhpur-news196","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत में शादी को रजामंद युवक मुकदा, थाने पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पंचायत में शादी को रजामंद युवक मुकदा, थाने पर हंगामा
विज्ञापन
पंचायत में शादी को रजामंद युवक मुकरा, थाने पर हंगामा
युवती को शादी का झांसा देकर छह महीने से बना रहा था संबंध
छह महीने की गर्भवती है पीड़िता, दो आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
पीपीगंज। इलाके के एक गांव में युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और फिर गर्भवती होने पर शादी से इंकार करने का मामला सामने आया है। युवती के गर्भवती होने पर गांव में दोनों परिवारों के बीच पंचायत हुई थी जिसके तहत सोमवार को शादी होनी थी। मगर अचानक सुबह युवक ने शादी से इंकार कर दिया और पीड़िता को 50 हजार रुपये देने की पेशकश कर दी। इससे नाराज लड़की पक्ष के लोग ग्रामीणों के साथ थाने पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। पुलिस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
पीपीगंज इलाके की युवती को पास के ही गांव के युवक ने शादी का झांसा देकर प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोप है कि इस दौरान शारीरिक संबंध बनाया जिससे वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने के बाद इसकी जानकारी घरवालों को हो गई। मामले को लेकर पंचायत हुई। पंचायत में लड़का शादी को तैयार हो गया। सोमवार को शादी होनी थी, मगर लड़का अचानक मुकर गया। इससे नाराज ग्रामीण थाने पहुंचकर हंगामा करने लगे।