फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सत्याग्रह एक्सप्रेस में पिपराइच स्टेशन पर छापा

सत्याग्रह एक्सप्रेस में पिपराइच स्टेशन पर छापा

Tue, 18 Jun 2019 12:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
सत्याग्रह एक्सप्रेस में पिपराइच स्टेशन पर छापा
फोटो
विज्ञापन

सत्याग्रह एक्सप्रेस में 34 किलो चरस बरामद
पिपराइच स्टेशन पर राजस्व खुफिया निदेशालय ने मारा छापा
टॉयलेट की छत का बोर्ड उखाड़ कर चरस को छिपाया गया था
बाजार में 70 लाख रुपये कीमत आंकी गई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रक्सौल से दिल्ली जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस में पिपराइच स्टेशन पर छापा मारकर राजस्व खुफिया निदेशालय की टीम ने 24 किलो चरस बरामद किया है। इसकी बाजार में कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है। चरस को कोच के टॉयलेट में छत का बोर्ड उखाड़ कर छिपाया गया था। टीम ने चरस को जब्त कर लिया है। हालांकि तस्करी करने वाला कोई व्यक्ति टीम के हत्थे नहीं चढ़ा है।

राजस्व खुफिया निदेशालय गोरखपुर उप परिक्षेत्र की टीम को रविवार को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि सत्याग्रह एक्सप्रेस में गार्ड के कोच से दो कोच आगे वाली जनरल बोगी में भारी मात्रा में चरस ले जाई रही है। टीम ने पिपराइच स्टेशन पर घेरेबंदी की और दोपहर ढाई बजे ट्रेन के पहुंचते ही रेलवे स्टॉफ को भरोसे में लेकर छापेमारी की। पूरी बोगी तलाशने के बाद टॉयलेट की छत में लगे बोर्ड का स्क्रू ढीला लगा। इसे खोला गया तो एक-एक किलो के 34 पैकेट छिपाए गए थे। कागजी कार्रवाई करने के बाद चरस को टीम ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed