फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गगहा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

गगहा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 14 Jun 2019 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jun 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
गगहा में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म
सुबह दी गैंगरेप की सूचना, दोपहर में इंकार
विज्ञापन

गगहा क्षेत्र में चार युवकों पर किशोरी को अगवा कर रेप के आरोप की सूचना पर पहुंचे अफसर
बाद में पीड़िता ने बदला बयान, मां ने वापस ली तहरीर, पुलिस ने मेडिकल जांच कराई
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। गगहा इलाके में पंद्रह साल की बालिका को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म की सूचना से सनसनी मच गई। पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और फिर जांच शुरू की गई। करीब चार घंटे तक चली माथापच्ची के बाद किशोरी ने बयान बदल दिया। पुलिस के मुताबिक किशोरी ने दुष्कर्म से इंकार किया है। हालांकि पुलिस मेडिकल जांच कराकर यह जानने की कोशिश कर रही है कि किशोरी के चेहरे पर चोट कैसे लगी। उधर, शाम को मां ने तहरीर वापस ले ली और कानूनी कार्रवाई न करने के लिए प्रार्थनापत्र भी दिया।

थाने में दी गई तहरीर में किशोरी ने बताया था कि वह मौसी के घर आई थी। बृहस्पतिवार की रात वह मौसेरी बहन के साथ शौच के लिए घर से बाहर गई थी। वहां पर मुर्गी फार्म पर मौजूद चार युवकों ने उसे अगवा कर बागीचे में ले गए और फिर दुष्कर्म किया। दहशत में आकर उसकी मौसेरी बहन भाग गई थी। बाद में घरवालों के आने से पहले आरोपी फरार हो गए थे। इस सूचना के बाद ही एसपी दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ रचना मिश्रा मौके पर पहुंचीं। थाने में ही एसपी ने पीड़िता का बयान भी लिया। फिर मेडिकल जांच के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। इस मामले में एसपी दक्षिणी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि युवती पहले दुष्कर्म का आरोप लगाई थी, लेकिन बयान दर्ज करने के दौरान उसने रेप से इंकार किया है। चेहरे पर चोट कैसे लगी, उसकी जांच कराई जा रही है। सभी तथ्यों पर बारीकी से जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed