फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मछली घटने पर मारपीट, बारात लौटी

मछली घटने पर मारपीट, बारात लौटी

Thu, 13 Jun 2019 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 13 Jun 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
मछली घटने पर मारपीट, बारात लौटी
    विज्ञापन
  • मछली घटने पर बरातियों का हंगामा, लौटी बरात
  • पुलिस समझाने की जगह एक ओर से करने लगी पैरवी, नहीं हुई शादी
भटहट (गोरखपुर)। गुलरिहा इलाके के जैनपुर में मंगलवार की रात शादी के समारोह में मछली घट जाने पर मारपीट हो गई। नाराज हुए वर पक्ष ने शादी से ही इंकार कर दिया। बरात लौट गई। आरोप है कि सूचना पर आई डायल 100 की टीम ने समझौता कराने की जगह एक तरफ से पार्टी बनकर पैरवी करने लगी। शादी नहीं हो सकी।

जैनपुर में पिपराइच के कंचनपुर के पतरका टोला से एक युवक की बरात आई थी। बरात में खाने के दौरान मछली खत्म हो गई। उसके बाद बरातियों ने जूठे पत्तल फेंकते हुए हंगामा कर दिया। मौके पर पहुंचे लड़की के पिता और भाई से बरातियों की मारपीट हो गई। उसके बाद मामला और बिगड़ गया। कन्या पक्ष की सूचना पर आई पुलिस ने समझौते की कोशिश नहीं की।
विज्ञापन


ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के सामने ही बरातियों ने कहा कि लड़की के भाई को बुलाइए, उसकी पिटाई के बाद शादी के लिए तैयार हो जाएंगे। मामला बिगड़ता चला गया और फिर बरात लौट गई। हालांकि थाने में किसी ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed