फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बाइक रोकने पर मनबढ़ ने चौराहे पर सिपाही को पीटा

बाइक रोकने पर मनबढ़ ने चौराहे पर सिपाही को पीटा

Wed, 12 Jun 2019 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Wed, 12 Jun 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
बाइक रोकने पर मनबढ़ ने चौराहे पर सिपाही को पीटा
गोरखपुर। पीपीगंज के जसवल चौराहे पर जाम हटाने के दौरान बाइक रोकने से नाराज मनबढ़ ने सिपाही संतोष सिंह की पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गुस्सा चौराहे पर मौजूद ठेले वालों और दुकानदारों पर उतारा। पुलिस ने गाली गलौच करने के साथ ही सड़क किनारे ठेले ना लगाने की नसीहत भी दी। पुलिस का गुस्सा इस बात से था कि सिपाही की पिटाई के दौरान बीच बचाव को कोई नहीं आया। उधर, आरोपी के घर पर भी पुलिस ने दबिश दी। फरार आरोपी के तलाश में पुलिस टीमें लगी है।
विज्ञापन

पीपीगंज और जंगल कौड़िया प्रतिनिधि के मुताबिक मंगलवार की शाम करीब छह बजे जसवल चौराहे पर जाम लगा हुआ था। ड्यूटी पर तैनात संतोष सिंह जाम से गाड़ियों को निकालने की कोशिश कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान गलत साइड से आए जसवल निवासी मिथिलेश निषाद से कहासुनी हो गई। सिपाही के डांटने पर मिथिलेश उतरा और संतोष सिंह की पिटाई शुरू कर दी। कई थप्पड़ मारने के बाद वह बाइक से सहजनवां की ओर फरार हो गया। उधर, मारपीट की खबर पाते ही थानेदार फोर्स के साथ पहुंच गए। आरोपी के ना मिलने पर ठेले वालों को गुस्से का शिकार होना पड़ा। पुलिस ने जाम की वजह ठेले वालों को बताते हुए वहां पर दुकान ना लगाने की घुड़की दी।
विज्ञापन

..

टोल प्लाजा की वजह से लगा जाम

पीपीगंज क्षेत्र के जसवल चौराहे से एक रास्ता सहजनवां और संतकबीरनगर जाने के लिए है। टोल प्लाजा की वसूली शुरू हो जाने के बाद अधिकतर गाड़ियां अब जसवल चौराहे से होकर ही निकल रही हैं। इस वजह से यहां जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात सिपाही जाम हटा रहे थे। शराब के नशे में धुत युवक उलझ गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

- बीबी राजभर, थानाध्यक्ष पीपीगंज

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed