फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   किशोरी से दुष्कर्म में चार आरोपी गिरफ्तार

किशोरी से दुष्कर्म में चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 09 Jun 2019 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 09 Jun 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
किशोरी से दुष्कर्म में चार आरोपी गिरफ्तार
अहिरौली थाना में दुष्कर्म के आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया। - फोटो : अमर उजाला
हाटा/अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। अहिरौली बाजार क्षेत्र के एक गांव में किशोरी के साथ अमानवीयता के मामले में आखिरकार पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर चार आरोपियों को जेल भेज दिया। पुलिस ने यह कार्रवाई सीओ और एसओ सहित कई अन्य पुलिस अधिकारियों के गांव जाकर घटना की जानकारी लेने के बाद की।
विज्ञापन


पुलिस ने शुक्रवार की रात हुई इस घटना में हीलाहवाली बरती थी। एसपी के निर्देश पर शनिवार की रात मारपीट, नारी लज्जा भंग करने और दलित उत्पीड़न आदि की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन रविवार को पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित परिवार और गांव के लोगों से बातचीत के बाद चार नामजद आरोपियों चंदन प्रसाद, गौतम प्रसाद, जयवीर और बीरू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जांच में किशोरी के निजी अंग में चोट के निशान पाए गए हैं। सीओ राम प्रसाद ने बताया कि इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। चार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। शेष की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


गांव पहुंचकर विधायक पीड़ित परिवार से मिले
हाटा/अहिरौली बाजार (कुशीनगर)। रामकोला के विधायक रामानंद बौद्ध भी शुक्रवार को सीओ कसया और एसओ अहिरौली बाजार के साथ पीड़ित किशोरी के गांव पहुंचे। उन्होंने परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और न्याय का भरोसा दिलाया। विधायक ने पुलिस अफसरों से कहा कि इस मामले में लापरवाही नहीं होनी चाहिए। दोषियों को हर हाल में सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed