फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पति गायब, थाने पहुंची पत्नी को पुलिस ने खदेड़ा

पति गायब, थाने पहुंची पत्नी को पुलिस ने खदेड़ा

Fri, 07 Jun 2019 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 07 Jun 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
पति गायब, थाने पहुंची पत्नी को पुलिस ने खदेड़ा
गोरखपुर। लापता पति की तलाश के लिए फरियाद करने गोरखनाथ थाने में पहुंची महिला को पुलिस ने खदेड़ दिया। बाद में सीएम कार्यालय से मिले निर्देश पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन


गोरखनाथ के हुमायूंपुर निवासी मदन मोहन त्रिपाठी पिछले 19 दिनों से लापता हैं। उनके बारे में कुछ भी पता न चलने पर पत्नी रंजू देवी जब थाने गईं तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। उसके बाद रंजू ने गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री कार्यालय में फरियाद की। वहां से मिले निर्देश के बाद पुलिस केस दर्ज किया। रंजू देवी ने बताया कि उनके पति शादी समारोह में पान का स्टाल लगाते थे। वह 18 मई को स्टाल लगाने बिहार गए थे। उनके साथ दो और व्यक्ति गए थे। तभी से उनके पति वापस नहीं आए, जबकि साथ गए दोनों व्यक्ति आ गए। उन्होंने अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन


गोरखनाथ के सीओ प्रवीण सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। महिला को थाने से खदेड़े जाने की जानकारी नहीं है, अगर ऐसा हुआ है तो जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed