{"_id":"5ce84192bdec2207272c506f","slug":"155872506017100-gorakhpur-news124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीड़ित को ही चौकी पर उठा लाई डॉयल 100 पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पीड़ित को ही चौकी पर उठा लाई डॉयल 100 पुलिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृद्ध को रात भर चौकी में बैठाया, रेप के केस में फंसाने की धमकी दी
झंगहा इलाके की घटना, डायल 100 की टीम पर लगा मनमानी का आरोप
एसएसपी ने जांच कर पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। पिछले दिनों एक डॉक्टर को दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर आठ लाख रुपये वसूलने का प्रकरण प्रकाश में आया था। अब एक और नया मामला सामने आया है, जिसमें झंगहा इलाके की डॉयल 100 की टीम ने मारपीट की घटना के पीड़ित वृद्ध को घर से उठाकर नई बाजार चौकी पर पूरी रात बैठाए रखी। वृद्ध को दुष्कर्म के आरोप में फंसाने की धमकी दी गई। अगले दिन चौकी इंचार्ज के हस्तक्षेप पर वृद्घ को छोड़ा गया। इस मामले में एसएसपी ने सीओ चौरीचौरा को जांच कर कार्रवाई करने और डॉयल 100 की टीम को वहां से हटाने के निर्देश दिए।
झंगहा के रमवापुर गांव निवासी बाबूराम गुप्ता का उनके पट्टीदारों से जमीन के लिए विवाद है। आरोप के मुताबिक 15 मई को पट्टीदारों ने उनके बेटे की पिटाई कर दी थी। बाबूराम ने नई बाजार चौकी पर तहरीर दी। उनका केस दर्ज नहीं हुआ। आरोप है कि 22 मई की रात डॉयल 100 की पीआरवी 0314 उनके घर पहुंची। बाबूराम को पकड़कर पुलिसकर्मी चौकी लाए। बाबूराम ने एसएसपी को बताया कि पीआरवी के पुलिसकर्मियों ने उन्हें गालियां देते हुए दुष्कर्म के फर्जी आरोप में फंसाने की धमकी दी। शुक्रवार को वृद्ध और उनकी पत्नी ने एसएसपी से शिकायत की।