फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   ड्राइवर की पिटाई कर ऑटो और मोबाइल लूटा

ड्राइवर की पिटाई कर ऑटो और मोबाइल लूटा

Tue, 21 May 2019 12:47 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
ड्राइवर की पिटाई कर ऑटो और मोबाइल लूटा
ड्राइवर की पिटाई कर ऑटो और मोबाइल फोन लूटा
विज्ञापन

किराए पर बुक किए थे ऑटो, मारपीट कर चालक को गड्ढे में फेंका
पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने शुरू की जांच
अमर उजाला ब्यूरो
चिलुआताल। बदमाशों ने चालक की पिटाई कर ऑटो और उसका मोबाइल फोन लूट लिया। बदमाशों ने रेलवे स्टेशन से रविवार की रात ऑटो बुक किया था। मानीराम के पास घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने चालक को गड्ढे में फेंक दिया था। होश में आने पर चालक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

करीमनगर निवासी खुर्शीद अहमद ऑटो भाड़े पर चलाते हैं। रविवार की रात तकरीबन 11 बजे रेलवे स्टेशन के पास वह खड़े थे। उसी दौरान आए कुछ युवकों ने चिलुआताल क्षेत्र के चिउटहा गांव जाने के लिए ऑटो बुक किया। खुर्शीद उनको लेकर चिउटहा के लिए निकल लिए। वह अभी चिउटहा पक्के पुल से पहले पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि उसमें सवार युवकों ने मानीराम मछरिहा बंधे की तरफ मुड़ने के लिए कहा। आगे बढ़ने पर एक युवक ने शौच के बहाने ऑटो को रोकवा लिया। ऑटो रुकते ही तीनों युवक उतरे और खुर्शीद की पिटाई कर गड्ढे में धकेल दिया। खुर्शीद की जेब में रखे चार सौ रुपये, मोबाइल फोन और ऑटो लेकर बदमाश फरार हो गए। करीब एक घंटे बाद होश में आने पर चालक ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना स्थल गुलरिहा क्षेत्र में पड़ने पर चिलुआताल पुलिस केस दर्ज कर संबंधित थाने में ट्रांसफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed