{"_id":"5c8fd82dbdec221468051803","slug":"151552930861-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक के घर कुर्की की नोटिस चस्पा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भाजपा विधायक के घर कुर्की की नोटिस चस्पा
Tue, 19 Mar 2019 12:43 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Tue, 19 Mar 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। कुशीनगर के खड्डा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक जटाशंकर त्रिपाठी के बांसगांव स्थित पैतृक आवास पर कुर्की की नोटिस चस्पा की गई है। एसीजेएम बांसगांव के आदेश पर पुलिस ने सोमवार को नोटिस चस्पा करने की कार्रवाई की है।
बांसगांव पुलिस के मुताबिक चतुर बंदुवारी गांव निवासी जटाशंकर वर्ष 1989 में भाटपार स्थित भटौली कॉलेज के छात्र थे। इसी दौरान छात्रसंघ चुनाव को लेकर सड़क जाम कर प्रदर्शन किया गया था, जिसमें पुलिस ने जटाशंकर के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामला गोरखपुर में एसीजेएम बांसगांव की कोर्ट में विचाराधीन है। कई बार सम्मन जारी किया गया लेकिन विधायक उपस्थित नहीं हुए। सोमवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा कर दिया है। जटाशंकर वर्तमान में कुशीनगर के खड्डा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक हैं। इस सिलसिले में विधायक से मोबाइल फोन पर बात करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो सका।