{"_id":"5c8d42fbbdec221425446140","slug":"151552761595-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्टी कमिश्नर को बिल्डर ने कचहरी में धमकाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डिप्टी कमिश्नर को बिल्डर ने कचहरी में धमकाया
Sun, 17 Mar 2019 12:09 AM IST
ajay Kumar
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
crime amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। वाणिज्य कर के डिप्टी कमिश्नर प्रशासन को कचहरी में धमकाने के मामले में पुलिस ने आरोपी बिल्डर कैलाश जायसवाल के खिलाफ जान से मारने की धमकी, सरकारी काम में बाधा सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगी है। डिप्टी कमिश्नर न्यायालय लघुवाद न्यायाधीश के कोर्ट में नजूल की भूमि के मुकदमे की पैरवी के लिए गए थे।
डिप्टी कमिश्नर के मुताबिक नजूल की भूमि से संबंधित मुकदमे में डीएम ने उन्हें पैरवी की जिम्मेदारी दी है। आरोप है कि शुक्रवार को वह जैसे ही कोर्ट से बाहर निकले कैलाश जायसवाल ने घेर लिया और जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय डिप्टी कमिश्नर के सरकारी ड्राइवर कपिलदेव सहित कई लोग मौजूद थे। डिप्टी कमिश्नर ने घटना की जानकारी डीएम, एसएसपी और दीवानी कचहरी के जिला शासकीय अधिवक्ता को जानकारी दी। एसएसपी के आदेश पर कैंट पुलिस ने केस दर्ज किया है।
कर्मचारी संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी
वाणिज्य कर विभाग के कर्मचारी संगठन ने घटना की निंदा की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संगठन के मंत्री राजन सिंह ने कहा कि यदि बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन करेंगे। उन्होंने पुलिस को चेताया कि मुकदमे में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बिल्डर और माफिया किस्म के लोग आए दिन कर्मचारियों को धमकाते रहते हैं।