फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

स्मैक के साथ दो गिरफ्तार

Wed, 13 Mar 2019 12:07 AM IST
ajay Kumar क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Wed, 13 Mar 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
स्मैक के साथ दो गिरफ्तार
arrest - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। खोराबार पुलिस ने महेवा फलमंडी के पास चल रहे स्मैक के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मौके से महेवा निवासी दो सगे भाइयों राजू और प्रदीप निषाद को गिरफ्तार करने के साथ ही उनकी निशानदेही पर करीब 196 ग्राम स्मैक, 33 मोबाइल फोन और 2.05 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। पुलिस की मानें तो कुछ माह पहले ही दोनों ने स्मैक का कारोबार शुरू किया था। इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


एसपी सिटी विनय कुमार सिंह और सीओ कैंट प्रभात राय ने मंगलवार को बताया कि खोराबार थानेदार अपनी टीम के साथ सोमवार की रात गश्त पर निकले थे। महेवा फलमंडी के पास से उन्होंने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। पूछताछ में पता चला कि दोनों सगे भाई हैं और कुछ माह से स्मैक के धंधे में लिप्त हैं। युवकों ने बताया कि स्मैक के आदी हो चुके कई युवक रुपये का इंतजाम नहीं कर पाते थे। ऐसे में स्मैक खरीदने के लिए भीड़भाड़ में लोगों का मोबाइल फोन चुरा लेते थे। तलब लगने पर चोरी का मोबाइल फोन देकर वे स्मैक खरीदते थे। एसपी सिटी ने बताया कि सर्विलांस सेल की मदद से मोबाइल फोन मालिकों का पता लगाकर उन्हें लौटाए जाएंगे। दोनों स्मैक की खेप बाराबंकी से मंगाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed