{"_id":"5c6f01d7bdec22738b6af395","slug":"151550778839-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदों के डर से छात्रा ने पढ़ाई छोड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शोहदों के डर से छात्रा ने पढ़ाई छोड़ी
Fri, 22 Feb 2019 01:23 AM IST
ajay Kumar
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Fri, 22 Feb 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
शोहदों
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खोराबार (गोरखपुर)। आठवीं में पढ़ने वाली एक छात्रा शोहदों के आतंक से स्कूल जाना छोड़ दी है। पिछले कई दिनों से पीछा कर रहे शोहदे घर में दाखिल होने की भी कोशिश की। घरवालों के जाग जाने पर छोटे भाई की पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि शोहदे असलहा लहराते हुए फरार हो गए। पीड़ित के घरवालों ने थाने में तहरीर दी है।
छात्रा के मुताबिक स्कूल जाते समय शोहदे उसके साथ छेड़खानी करते थे। पहले तो उनकी अश्लील टिप्पणी पर छात्रा ने ध्यान नहीं दिया लेकिन हरकत बढ़ने पर उसने घरवालों को पूरी बात बताई। घरवालों ने पुलिस में शिकायत की जगह छात्रा का स्कूल जाना बंद कर दिया। बुधवार की रात शोहदे खिड़की की रास्ते घर में घुसने की कोशिश करने लगे। आहट पाकर घरवालों की नींद खुल गई। छात्रा का छोटा भाई उस ओर दौड़ा। शोहदों ने उसे घायल कर दिया और फिर असलहा लहराते हुए फरार हो गए। शोहदों की हरकत से डरे घरवालों ने थाने में इसकी शिकायत की। एसओ ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों की तलाश में पुलिस लगी है, जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।