{"_id":"5b39324b4f1c1bf67a8b8241","slug":"151530475083-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान दिलाने के नाम पर जालसाजों ने सर्राफ के डेढ करोड़ हड़पे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मकान दिलाने के नाम पर जालसाजों ने सर्राफ के डेढ करोड़ हड़पे
Updated Mon, 02 Jul 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मकान दिलाने के नाम पर हड़पे डेढ़ करोड़ रुपये
पीड़ित सर्राफ ने सीएम से की फरियाद, पुलिस ने दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मकान दिलाने के नाम पर जालसाजों ने सर्राफ के डेढ़ करोड़ रुपये हड़प लिए। रकम वापस मांगने पर सर्राफ को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने सीएम से फरियाद की। उसके बाद रविवार को कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।
मुफ्तीपुर निवासी मनोज वर्मा की घंटाघर चौराहे पर गहनों की दुकान है। तीन साल पहले घंटाघर बाजार में स्थित एक मकान को खरीदने के लिए उन्होंने तिवारीपुर के सिधारीपुर निवासी पवन सिंह और उसके भाई पंकज से बात की थी। आरोप के मुताबिक मकान दिलाने का भरोसा देकर 18 किस्तों में पवन और उसके भाई ने मनोज से 1.75 करोड़ रुपये ले लिए। मकान की रजिस्ट्री के लिए कहने पर आरोपी टालमटोल करते रहे। मनोज का आरोप है कि कुछ दिन पहले उन्होंने पवन से इस संबंध में बात की तो उसने पहचानने से इंकार कर दिया। रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जाने लगी। दो दिन पहले मनोज ने सीएम को मामले की जानकारी दी। सीएम के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने पवन सिंह, पंकज और उनके अज्ञात साथियों पर जालसाजी कर रकम हड़पने और धमकी देने के आरोप में केस दर्ज किया।