फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Released Ukrainian model Daria from prison

जेल से यूक्रेनी मॉडल डारिया रिहा

Sat, 09 Jun 2018 01:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 09 Jun 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
Released Ukrainian model Daria from prison
जिला जेल से डारिया की रिहाई शुक्रवार को हुई।
गोरखपुर। मंडलीय कारागार में दो महीने से ज्यादा समय से बंद यूक्रेनी मॉडल डारिया मोलचन शुक्रवार को रिहा हो गई। उसे कस्टडी में लेकर पुलिस सड़क मार्ग से नई दिल्ली स्थित यूक्रेन दूतावास के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन


डारिया की रिहाई का आदेश बृहस्पतिवार को देर शाम मंडलीय कारागार पहुंचा था। शुक्रवार को सुबह सात बजे रिहाई होनी थी लेकिन सड़क मार्ग से नई दिल्ली ले जाने की व्यवस्था बनाने में देरी हो गई। इस कारण छह घंटे देरी से दोपहर एक बजे रिहाई हो सकी। इससे पहले यूक्रेन की मॉडल का मंडलीय कारागार में ही चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। साथ ही बैग की जांच हुई और हाथ पर रिहाई की मुहर लगाई गई। दोपहर 12:30 बजे पुलिस लाइंस से दारोगा, दो महिला आरक्षी और एक पुरुष आरक्षी मंडलीय कारागार पहुंचे, फिर डारिया को जेल से निकाला गया। पुलिस ने उसे कस्टडी में लिया और नई दिल्ली के लिए रवाना हो गई। पुलिस का कहना है कि मॉडल को यूक्रेन दूतावास के हवाले किया जाएगा।
विज्ञापन

जेल में रातभर जागती रही डारिया

यूक्रेन की मॉडल डारिया को गोरखपुर एसटीएफ ने तीन अप्रैल को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में बंद थी। बृहस्पतिवार को रिहाई का आदेश जेल पहुंचा तो वह खुशी से उछल पड़ी। जेल सूत्रों के मुताबिक खुशी के मारे ही डारिया रात भर सोई नहीं। बेचैन होकर इधर-उधर घूमती रही। शुक्रवार को सुबह पांच बजे ही वह तैयार हो गई। सुरक्षा कारणों से जब देर हुई तो उसकी बेचैनी बढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



डारिया को पुलिस कस्टडी में नई दिल्ली स्थित यूक्रेन दूतावास भेजा गया है। पूरे मामले की जांच चल रही है। मोबाइल फोन और टैब की फोरेंसिक जांच रिपोर्ट भी आ गई है। इसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
- शलभ माथुर, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed