फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डीजीपी का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाने वाले गिरफ्तार

डीजीपी का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाने वाले गिरफ्तार

Sat, 21 Apr 2018 01:57 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sat, 21 Apr 2018 01:57 AM IST
विज्ञापन
डीजीपी का फर्जी फेसबुक एकाउंट बनाने वाले गिरफ्तार
क्राइम
भटहट (गोरखपुर)।  यूपी के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह का सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर चैटिंग करने और सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के आरोप में भटहट के दो लोगों को क्राइम ब्रांच लखनऊ की टीम ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें से एक आरोपी की उम्र 14 साल बताई जा रही है।
विज्ञापन


गुलरिहा थाने की पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक भटहट कस्बा निवासी एक किशोर और मोहद्दीनपुर निवासी तबारक अली ने पुलिस महानिदेशक के नाम से फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम सहित सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफार्म पर फर्जी अकाउंट बना लिया था। फिर अकाउंट का इस्तेमाल करने लगे। इसकी सूचना लखनऊ पुलिस को मिली तो जांच की जिम्मेदारी क्राइम ब्रांच को दी गई। शुक्रवार की देर शाम लखनऊ से क्राइम ब्रांच की टीम गोरखपुर आई। भटहट कस्बे के पास से किशोर को और मोहद्दीनपुर से तबारक अली को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम दोनों को लेकर लखनऊ चली गई। इस तरह की गिरफ्तारी से खलबली मची है। सोशल मीडिया के फर्जी एकाउंट को भी पुलिस ने बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed