{"_id":"5abcffd24f1c1bcd618b4568","slug":"151522335698-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिस्ट्रीशीटर पवन सिंह के साथियों के घर छापा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिस्ट्रीशीटर पवन सिंह के साथियों के घर छापा
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 29 Mar 2018 08:45 PM IST
विज्ञापन
crime shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। हिस्ट्रीशीटर पवन सिंह के साथ गैंगेस्टर में सह अभियुक्त सौरभ त्रिपाठी और अरविंद यादव के गोरखनाथ इलाके में स्थित घर पर बृहस्पतिवार को एसपी सिटी विनय कुमार सिंह की अगुवाई में पुलिस ने छापा मारा। अपराधियों के घर भारी फोर्स पहुंचने से मोहल्ले में हड़कंप मच गया। दोनों अभियुक्त फिलहाल फरार हैं। पुलिस तलाश के साथ ही इनके घर और जमीन को जब्त करने की भी तैयारी में है।
तारामंडल निवासी एसके सिंह की रकम हड़पने के बाद सुर्खियों में आए पवन सिंह समेत चार (अमित सिंह, सौरभ त्रिपाठी, अरविंद यादव) के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई थी। पवन और अमित इस समय जेल में है लेकिन अरविंद और सौरभ फरार चल रहे हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर 12:30 बजे के करीब एसपी सिटी विनय सिंह, सीओ क्राइम प्रवीण सिंह फोर्स के साथ दोनों की जमीन और घर पहुंचे तो मोहल्ले में हड़कंप मच गया।
दोनों के घरवालों से भी पुलिस ने पूछताछ की है। एसपी सिटी विनय कुमार सिंह ने बताया कि एसएसपी शलभ माथुर के आदेश पर अपराधियों के घर दबिश दी गई है। जल्द ही इनके भी घर, जमीन को जब्त करने की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
एसएसपी शलभ माथुर के पर आदेश पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को संदीप प्रजापति और मिठ्ठू समेत अन्य अपराधियों के घर भी दबिश दी। एसपी सिटी ने कहा कि फरार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।