{"_id":"5a103b0c4f1c1baf678bc698","slug":"151511013132-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीडा में व्यापारी के मुनीम से लूट का पर्दाफाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गीडा में व्यापारी के मुनीम से लूट का पर्दाफाश
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 18 Nov 2017 08:35 PM IST
विज्ञापन
arrest
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गीडा में मुनीम से नकदी और मोबाइल फोन लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया है। उनके पास से लूटे गए 9 हजार रुपये और मोबाइल फोन भी बरामद हो गए हैं। दोनों बदमाश चेन स्नेचिंग की एक घटना में भी शामिल थे।
सहजनवां थाने में सीओ कैंपियरगंज आशुतोष कुमार ने बताया कि 24 अक्टूबर को नांगालिया फूड इंडस्ट्रीज गीडा के मुनीम से बाइक सवार बदमाशों ने 87 हजार रुपये लूट लिए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही थी। शनिवार को गीडा चौराहे के पास से पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान सिकरीगंज के रामडीह निवासी वाल्मीकि शुक्ला और कमल ओझा के रूप में हुई है। दोनों ने 20 सितंबर को एक महिला के साथ हुई लूट की घटना में भी शामिल होना स्वीकार कर लिया है। वाल्मीकि पहले गीडा की फैक्ट्री में काम करता था। इसीलिए वह जानता था कि मुनीम के पास रकम कब होती थी।