फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   विवादित जमीन पर निर्माण पर बवाल, फायरिग

विवादित जमीन पर निर्माण पर बवाल, फायरिग

Sun, 12 Nov 2017 07:59 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 07:59 PM IST
विज्ञापन
विवादित जमीन पर निर्माण पर बवाल, फायरिग
घरवालों पर चला दी गोलियां - फोटो : demo pic
गोला। चिट्ठेपार गांव में विवादित जमीन पर निर्माण कराने के मुद्दे पर रविवार की सुबह बवाल हो गया। आरोप है कि इस दौरान पट्टीदारी के एक युवक ने लाइसेंसी रिवाल्वर से रिटायर जवान पर फायरिंग कर दी। हालांकि जवान ने भागकर जान बचा ली। घटना के बाद से आरोपी युवक फरार है। गोला पुलिस हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर युवक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


चिट्ठेपार गांव के रामाश्रय शुक्ल और सुरेंद्र शुक्ल सगे पट्टीदार हैं। दोनों के बीच रास्ते के लिए लंबे समय से विवाद चल रहा है। रामश्रय को सरकार की ओर से आवास मिला है। उसके कुछ हिस्से पर ही विवाद है। रविवार को वह निर्माण कार्य करा रहे थे। उनकी मदद में उनके रिश्तेदार बेलघाट के बौरडीह गांव के सेना के रिटायर जवान विवेक मिश्रा भी आए थे। निर्माण की सूचना पर सुरेंद्र मौके पर पहुंच गए और काम बंद कराने को कहा। दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और इसी बीच सुरेंद्र ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से फायरिंग कर दी। गोली चलते ही भगदड़ मच गई। मजदूर और राजगीर मिस्त्री काम छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलते ही गोला इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार शुक्ला मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed