फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   माफिया सुधीर समेत पांच पर गैंगेस्टर

माफिया सुधीर समेत पांच पर गैंगेस्टर

Sun, 17 Sep 2017 01:48 AM IST
Updated Sun, 17 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
माफिया सुधीर समेत पांच पर गैंगेस्टर

विज्ञापन
गोरखपुर।
सपा से पिपरौली ब्लॉक प्रमुख माफिया सुधीर सिंह समेत पांच के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की गई है। एसएसआई बृजेश सिंह यादव की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की। सुधीर को साथियों के साथ कुछ दिन पहले ही पुलिस ने पकड़ा था। इस समय सभी जेल में बंद है। रेलवे के ठेकेदार से रंगदारी मांगने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था।

बता दें कि रेलवे में टेंडर को लेकर लंबे समय से सुधीर गुुंडई करता रहा है। दस अगस्त को टेंडर डालने आए पटना के एक ठेकेदार को मैनेज करने का दबाव बनाया गया था और फिर मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी गई थी। सूचना के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने 11 अगस्त को सुधीर सिंह व उनके साथियों को दबोच लिया। पुलिस ने सुधीर समेत 11 लोगों के पास से अवैध असलहे भी बरामद किए थे। मामले में रेलवे के दो कर्मचारी भी जेल भेजे गए थे। अब पुलिस ने सुधीर व साथियों के खिलाफ गैंगेस्टर की कार्रवाई की है। सुधीर के अलावा, आजमगढ़ के जीयनपुर लालघाट निवासी वीरेंद्र यादव, आरपीएफ कॉलोनी निवासी सूरज मिश्र, गोरखनाथ निवासी राहुल गुप्ता, रुस्तमपुर निवासी रमेश जायसवाल पर गैंगेस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed