फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पूर्व विधायक पुत्र पर सिपाही से मारपीट का केस

पूर्व विधायक पुत्र पर सिपाही से मारपीट का केस

Wed, 13 Sep 2017 01:44 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक पुत्र पर सिपाही से मारपीट का केस

विज्ञापन
गोरखपुर।
अग्रसेन तिराहे के पास बीच सड़क वाहन खड़े करने को लेकर हुए विवाद में सपा के पूर्व विधायक के बेटे के खिलाफ भी केस दर्ज हो गया है। हालांकि पुलिस ने अभी पूर्व विधायक पुत्र शब्द का ही इस्तेमाल किया है। उनका नाम नहीं लिखा गया है। कभी भाजपा के विधायक रहे पूर्व विधायक की मुश्किलें बढ़नी तय मानीं जा रही हैं।

बता दें कि सोमवार दोपहर ढाई बजे के करीब अग्रसेन तिराहे के पास बीच सड़क पर ही सपा का झंडा और पूर्व विधायक के नाम लिखी एक कार खड़ी थी, जिससे बैंक रोड पर जाम लग गया था। सिपाही वहां पहुंचा, मगर गाड़ी में कोई मौजूद नहीं था। थोड़ी देर इंतजार करने पर ड्राइवर आया। उसे जैसे ही सिपाही ने कार हटाने को कहा तो विवाद हो गया। सूचना पर सीओ ट्रैफिक प्रवीण सिंह भी पहुंच गए थे। उन्होंने क्रेन मंगाकर गाड़ी यार्ड भेज दिया। रास्ते में क्रेन रोककर दो युवक होमगार्ड से मारपीट करने लगे। इसके बाद ही पुलिस ने दीवान किशोरी लाल यादव की तहरीर पर कैंट थाने में केस दर्ज कर लिया था। अब पूर्व विधायक के पुत्र का भी नाम सामने आया है। इंस्पेक्टर कैंट मनोज पाठक ने बताया कि पूर्व विधायक पुत्र के नाम पर केस दर्ज हुआ है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed