{"_id":"5cdf00c4bdec22075c116d26","slug":"141558118596-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में वृद्घ समेत दो की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटनाओं में वृद्घ समेत दो की मौत
Sat, 18 May 2019 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शुक्रवार को दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में वृद्ध और युवक की मौत हो गई। हादसे चौरीचौरा और सहजनवां इलाके में हुए। सरदारनगर प्रतिनिधि के अनुसार चौरीचौरा के फुलवरिया मोड़ पर रोडवेज की अनुबंधित बस की चपेट में आकर बाइक सवार वृद्ध की मौत हो गई। उनकी पहचान खोराबार के जंगल सिकरी निवासी कन्हैयालाल निषाद (65) के रूप में हुई। वह शुक्रवार की सुबह नौ बजे देवरिया के रुद्रपुर के छपौली स्थित अपने खेत जा रहे थे। उसी बीच फुलवरिया मोड़ के पास उनकी बाइक बस की चपेट में आ गई।
कन्हैया ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कन्हैयालाल ने हेलमेट लगा रखा था।
सहजनवां प्रतिनिधि के अनुसार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान संतकबीरनगर के बनियाबारी निवासी प्रमोद कुमार पांडेय (30) के रूप में हुई। वह शुक्रवार की भोर में बाइक से संतकबीरनगर जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उन्होेंने हेलमेट नहीं लगाया था।
नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।