{"_id":"5c8d415bbdec2213e806f84e","slug":"141552761179-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा जलाने के विवाद में तड़तड़ाईं गोलियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कूड़ा जलाने के विवाद में तड़तड़ाईं गोलियां
Sun, 17 Mar 2019 12:02 AM IST
ajay Kumar
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
shoot
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरहरी (गोरखपुर)। चिलुआताल के नवापार चौराहे पर एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर मनबढ़ों ने दहशत फैला दी। तीन राउंड गोलियां चलने की वजह से चौराहे पर अफरातफरी मच गई। युवक ने भागकर जान बचाई और आरोपी फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जांच में सामने आया है कि घर के सामने कूड़ा जलाने को लेकर विवाद हुआ था जिसके बाद मनबढ़ों ने फायरिंग कर दी।
गुलरिहा, रामपुर गोपालपुर भगवानपुर निवासी नरेंद्र कुमार अपनी बाइक से शाम को नवापार चौराहे पर अंडे लेने गए थे। लौटते समय बाइक सवार बदमाशों ने उनपर गोलियां बरसा दीं। एक मकान में छिपकर जान नरेंद्र ने जान बचाई। वहीं फायरिंग से चौराहे पर अफरातफरी का माहौल हो गया। चिलुआताल थाने की फोर्स के अलावा दो पीआरवी वैन मौके पर पहुंचीं। घटनास्थल से पुलिस ने खोखे बरामद किए हैं। नरेंद्र ने आरोप लगाया कि पड़ोस में रहने वाले लोगों ने उनपर जानलेवा हमला किया है। शनिवार की सुबह नरेंद्र के बड़े पिता ओम प्रकाश अपने घर के सामने कूड़ा जला रहा थे, तभी बगल के लोगों ने इसका विरोध किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। नरेंद्र भी बड़े पिता की ओर से गए थे। तब मोहल्ले के लोगों ने बीच बचाव करके मामला शांत करा दिया। लेकिन देर शाम को मनबढ़ों ने नरेंद्र पर हमला कर दिया।