{"_id":"5bf1918dbdec2269bd06b4ce","slug":"141542558093-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो गज जमीन को लेकर चले लाठी डंडे, छह घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो गज जमीन को लेकर चले लाठी डंडे, छह घायल
Updated Sun, 18 Nov 2018 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो गज जमीन के लिए चले लाठी-डंडे, छह लोग घायल
चार को गंभीर चोट लगी, दोनों पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
दो पट्टीदार के बीच लंबे समय से चल रहा है विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
उरुवा (गोरखपुर)। देवापार गांव में दो गज जमीन के लिए दो पट्टीदारों के बीच रविवार की सुबह मारपीट हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने से छह लोग जख्मी हो गए। चार की हालत नाजुक देखते हुए स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
देवापार निवासी प्रेम सागर पाठक और विनय कुमार पट्टीदार हैं। गांव में एक खेत के रकबे पर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। रविवार की सुबह इसी विवाद में दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसमें प्रेम सागर, उनकी पत्नी राजेश्वरी देवी, बेटा हेमंत, राधेश्याम और पद्मावती और दूसरे पक्ष से विनय का बेटा अनुराग घायल हो गए। मारपीट होती देख एक ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचवाया, जहां से राजेश्वरी, प्रेमसागर, अनुराग और राधेश्याम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इसमें राजेश्वरी की हालत बेहद गंभीर है।