फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मारपीट करने वाले सिपाही समेत दो को जेल भेजा

मारपीट करने वाले सिपाही समेत दो को जेल भेजा

Thu, 05 Jul 2018 01:14 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Thu, 05 Jul 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
मारपीट करने वाले सिपाही समेत दो को जेल भेजा
क्राइम - फोटो : demo
गोरखपुर। शाहपुर के राप्तीनगर फेज चार में मारपीट करने के आरोपी सिपाही समेत दो को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। सिपाही बस्ती जिले के सोनहा थाने में तैनात है। दोनों पर सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट करने के आरोप में केस दर्ज है। सिपाही पर विभागीय कार्रवाई के लिए एसएसपी ने एडीजी को पत्र लिखा है। आरोप है कि दोनों ने पुलिसकर्मियों से भी बदसलूकी की थी।
विज्ञापन


राप्तीनगर फेज चार के निवासी सुमित श्रीवास्तव सोमवार को दूध लेने के लिए गए थे। सिपाही दिलीप पांडेय के घर के पास ही उनका पर्स गिर गया। वापस लौटने पर पता चला कि उनका पर्स गिर गया था। वह दोबारा दुकान पर गए। उन्हें सीसी टीवी में दो युवक दिखाई दिए। वे दोनों धीरे-धीरे चल रहे थे। सुमित को शक हुआ कि वे ही पर्स को ले गए होंगे। युवकों की पहचान होने के बाद सुमित सीधे दिलीप पांडेय के घर गए और पर्स खोने की बात कही। आरोप के मुताबिक दिलीप पांडेय का रिश्तेदार तरुण आया और खुद पर चोरी का आरोप लगाते हुए सुमित से उलझ गया। सूचना पाकर सुमित के पिता मधुसूदन भी आ गए। आरोप है कि सुमित और उनके पिता से सिपाही मारपीट करने लगा। सूचना पर पहले यूपी 100 की गाड़ी पहुंची। गाड़ी में मौजूद पुलिसकर्मियों से भी सिपाही उलझ गया। सूचना पाकर थाने से और पुलिसकर्मी पहुंचे। उसके बाद सिपाही दिलीप, उसके रिश्तेदार तरुण को पकड़कर थाने लागया गया। दोनों पर केस दर्ज कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि आरोपी सिपाही पर विभागीय कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन

हत्या के प्रयास के आरोपी पर मेहरबान दरोगा लाइनहाजिर

गोरखपुर। गोला थाने में तैनात दरोगा अशोक यादव को एसएसपी ने लाइनहाजिर कर दिया। एसएसपी के मुताबिक दरोगा ने हत्या की कोशिश की धारा में दर्ज केस में आरोपी विक्रय यादव का नाम विवेचना में गलत तरीके से निकाल दिया। जांच में इसकी पुष्टि होने पर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed