{"_id":"5b3a82f04f1c1b48578b4683","slug":"141530561264-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीसीएस अधिकारी के घर में पकड़े चोरों की पिटाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पीसीएस अधिकारी के घर में पकड़े चोरों की पिटाई
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 03 Jul 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गगहा के नर्रे गांव में रविवार की देर रात पीसीएस अधिकारी दीनदयाल चंद के घर में घुसे दो चोरों को लोगों ने पकड़ लिया। चोरों की जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने दोनों को गगहा सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नर्रे गांव के दीनानाथ चंद की तैनाती वर्तमान में अलीगढ़ में है। उनके छोटे भाई दिवाकर बस्ती में पुलिस विभाग में तैनात हैं। गांव के घर पर ताला बंद था। पांच दिन पहले इनके घर में चोरी हुई थी। दिवाकर ने गगहा थाने में चोरी का केस दर्ज कराकर रविवार की शाम को मकान में ताला बंद कर ड्यूटी पर चले गए थे। चोरी की घटना के बाद नर्रे गांव के ग्रामीण टोली बनाकर घूम कर घरों की रखवाली कर रहे थे। उसी बीच दिवाकर के मकान में रविवार रात करीब एक बजे कुछ लोगों की आहट सुनाई दी। टोली के सदस्यों ने गांव के अन्य लोगों के साथ मकान को चारों तरफ से घेरकर चोरों को पकड़ लिया।