{"_id":"5b280eca4f1c1b13358b7737","slug":"141529351882-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की कोशिश पर 11 सॉल्वर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी की कोशिश पर 11 सॉल्वर गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Tue, 19 Jun 2018 01:38 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस की कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी करने की कोशिश में लगे सॉल्वर गिरोह के सरगना सहित 13 को को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। 11 की गिरफ्तारी गोरखपुर से हुई है। एक आरोपी फैजाबाद और एक संतकबीरनगर से गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से पांच लाख 80 हजार रुपये कैश बरामद किए गए हैं। बड़ी मात्रा में मोबाइल, पहचान पत्र, प्रवेश पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज के फोटोग्राफ और नेपाल के मोबाइल सिमकार्ड जब्त किए गए हैं। गिरोह का सरगना पीपीगंज गोरखपुर के अनिल गिरी को बताया गया है। अनिल गिरी ने ही संतकबीरनगर और फैजाबाद भी सॉल्वर भेजे थे। एसटीएफ की निशानदेही पर स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तारी की है।
कांस्टेबल भर्ती परीक्षा सोमवार और मंगलवार को प्रस्तावित थी लेकिन अंतरराज्यीय सॉल्वर गिरोह परीक्षा में सेंधमारी की फिराक में थे। इसकी सूचना एसटीएफ के एसएसपी अभिषेक सिंह को मिली। एसएसपी के निर्देश पर ही गोरखपुर एसटीएफ के प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह की टीम सॉल्वरों को दबोचने में लग गई। परीक्षा सोमवार को होनी थी, इसलिए सॉल्वर गिरोह के मुखिया अनिल गिरी, सॉल्वर आनंद यादव और अमरनाथ यादव रविवार की देररात इरटिगा कार से यातायात तिराहा आ गए। गोरखपुर से ही प्रवेश पत्र और पहचान पत्र देकर सॉल्वरों को पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों में भेजा जाना था। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसटीएफ ने छापा मारा और यातायात तिराहे से तीनों को धर दबोचा। पीपीगंज के अनिल गिरी से पूछताछ हुई तो पुलिस भर्ती परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी की साजिश का खुलासा हुआ। पता चला कि तमाम अभ्यर्थियों की जगह सॉल्वर परीक्षा देने वाले हैं। इसके बाद एसटीएफ ने ताबड़तोड़ छापेमारी करके आठ और लोगों को गिरफ्तार कर लिया। तीन आरोपी पहले ही दबोचे जा चुके थे। इस मामले में गोरखपुर और बिहार के 13 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

इनकी हुई गिरफ्तारी
पीपगंज गोरखपुर के अनिल गिरी, पीपीगंज के आनंद यादव, पीपीगंज के संजीव सिंह उर्फ चंचल, हरपुरबुदहट गोरखपुर के सुनील कुमार, ऊरुवा बाजार गोरखपुर के अमरनाथ यादव, खजनी के विकास यादव, खजनी के सत्यवंत यादव, बिहार के औरंगाबाद का धीरेंद्र कुमार, पूर्णिया का विवेक कुमार, भागलपुर का विपिन कुमार, जमुई का शंकर कुमार, संतकबीरनगर से गिरफ्तार बिहार के लालू यादव और फैजाबाद से गिरफ्तार अनिकेत सिंह ।
विज्ञापन