फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   छात्रा के साथ आपत्तिजनक हाल में मिला साधु, गिरफ्तार

छात्रा के साथ आपत्तिजनक हाल में मिला साधु, गिरफ्तार

Fri, 23 Mar 2018 08:10 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 23 Mar 2018 08:10 PM IST
विज्ञापन
छात्रा के साथ आपत्तिजनक हाल में मिला साधु, गिरफ्तार
rape
हरपुर बुदहट इलाके के एक गांव की सातवीं कक्षा की छात्रा को बहलाकर मगहर कबीर चौरा के एक मठ में ले जाकर रेप करने का मामला सामने आया है। मगहर पुलिस ने कथित साधु को पकड़कर कर हरपुर बुदहट पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा तीन दिन पूर्व शाम को घर से गायब हो गई थी। करीब तीन हफ्ते पहले ही छात्रा ने कुछ लोगों पर रेप का केस दर्ज कराया था। छात्रा के गायब होने के बाद उसके परिजन आरोपियों के खिलाफ छात्रा को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाकर तहरीर दी थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों पर दबाव बनाया कि छात्रा का पता चल जाए। खोजबीन के बाद छात्रा का संतकबीरनगर जिले के मगहर स्थित एक मठ में होने की सूचना मिली। इसकी सूचना मगहर चौकी को दी गई।
विज्ञापन


मगहर चौकी इंचार्ज चतुर्भुजा पांडेय अपने सहयोगियों के साथ उस मठ पर पहुंचे तो साधु उस छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में मिला। दोनों को पुलिस चौकी लाया गया। फिर मगहर पुलिस ने दोनों को हरपुर बुदहट पुलिस के हवाले कर दिया। कथित साधु की पहचान हरीराम निवासी सुरगहना थाना सहजनवां के रूप में हुई। साधु ने मठ की कुटिया में रहते हुए अपना नाम बदल लिया था। पुलिस ने आरोपी खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसको जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed