{"_id":"5a4e3e744f1c1b41198b4d6a","slug":"141515077236-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध असलहा बनाने वाला गैंग पकड़ा, चार अभियुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध असलहा बनाने वाला गैंग पकड़ा, चार अभियुक्त तमंचे के साथ गिरफ्तार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 04 Jan 2018 08:35 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने असलहा गैंग के सदस्यों को हथियारों के साथ पकड़ा।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़हलगंज पुलिस ने नवलपुर बंधे के पास अवैध असलहा बनाने वाले गैंग का भंडाफोड़ किया। गैंगेस्टर समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बंधे पर स्थित झोपड़ी से तमंचा और असलहा बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस की गिरफ्त में आया असलहा तस्कर पहले हत्या, लूट में जेल भी जा चुका है।
एसपी साउथ ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी ने पुलिस लाइंस में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान घटना का पर्दाफाश किया। उन्होंने कहा कि गुरुवार सुबह पांच बजे एसओ बड़हलगंज दिलीप कुमार शुक्ला ने नवलपुर बंधे के पास घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक और तमंचे के साथ झंगहा के टमठा निवासी भोरिक यादव, रावतपार निवासी गोविंद यादव को गिरफ्तार किया। बंधे पर स्थित झोपड़ी में तलाशी ली गई तो तमंचा, कारतूस, ड्रील, डाई, ग्राइंडर मशीन, हथौड़ी, राड समेत अन्य उपकरण बरामद किए गए। झोपड़ी से ही टमठा निवासी सोहन और अजय विश्वकर्मा को निर्मित, अर्धनिर्मित तमंचे के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपी सगे भाई हैं।
आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि वर्षों से झोपड़ी में तमंचा बकाकर डेढ़ से दो हजार रुपये में बेंचा जा रहा था। भोरिक और गोविंद यादव को तमंचा सप्लाई के लिए बुलाया गया था। एसपी साउथ ने कहा कि गोविंद यादव पर हत्या, लूट समेत आठ केस दर्ज हैं। वह झंगहा थाने का गैंगेस्टर है। सोहन विश्वकर्मा भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है।